शेयर मंथन में खोजें

सुवेन लाइफ (Suven Life) को मिले यूरोप और दक्षिण कोरिया में पेटेंट

सुवेन लाइफ (Suven Life) को यूरोप और दक्षिण कोरिया में 1-1 पेटेंट मिला है।

कंपनी को ये पेटेंट न्यूरोडेगेनेरेटिव से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए नयी रासायनिक दवाओं के लिए मिले हैं। कंपनी को यूरोप में मिले पेटेंट की वैधता 2033 और दक्षिण कोरिया में मिले पेटेंट की वैधता 2034 तक है।
हालाँकि बाजार में गिरावट के बीच सुवेन लाइफ के शेयर पर इस सकारात्मक खबर का असर नहीं पड़ा है। बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर आज 217.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 217.00 रुपये पर खुला। उठापटक के बीच यह 214.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सवा 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.25 रुपये या 0.58% की कमजोरी के साथ 216.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख