शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने पूरा किया जॉर्ग लैब (Zorg Lab) का अधिग्रहण

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने पुणे में स्थित जॉर्ग लैब (Zorg Lab) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

ग्लेनमार्क फार्मा ने अपने बोर्ड की मंजूरी लेकर 5 लाख रुपये में जॉर्ग लैब की 100% हिस्सेदारी खरीद ली। इस सौदे के लिए कंपनी के निदेशक मंडल ने 29 मई को मंजूरी दे दी थी। जॉर्ग सभी प्रकार की दवा और केमिकल उत्पादों के सौदे, वितरण और विपणन करती है।
उधर बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 551.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 555.10 रुपये पर खुला और 563.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 12 बजे के करीब कंपनी का शेयर 9.40 रुपये या 1.70% की मजबूती के साथ 561.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख