शेयर मंथन में खोजें

शानदार वित्तीय नतीजों से फेडरल बैंक (Federal Bank) में 18% से अधिक मजबूती

2017 की अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में 2018 की समान अवधि में प्रोविजन घटने से फेडरल बैंक (Federal Bank) के मुनाफे में 25% की वृद्धि हुई।

बैंक का मुनाफा 210.15 करोड़ रुपये के मुकाबले 262.71 करोड़ रुपये हो गया। इसी दौरान फेडरल की शुद्ध ब्याज आमदनी 800.67 करोड़ रुपये से 22.4% की बढ़त के साथ 980.06 करोड़ रुपये रही, जबकि अन्य आमदनी 17.7% की गिरावट के साथ 270.86 करोड़ रुपये रह गयी।
गौरतलब है कि फेडरल बैंक के मुनाफे पर प्रोविजन घटने का काफी अच्छा असर पड़ा। बैंक के प्रोविजन साल दर साल आधार पर 236.44 करोड़ रुपये से 15.7% घट कर 199.15 करोड़ रुपये के रह गये। वहीं तिमाही तिमाही दर तिमाही आधार पर इनमें 46.4% की कमी आयी। हालाँकि फेडरल बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात सालाना आधार पर 1.69% से बढ़ कर 1.72% और सीएआर 15.28% के मुकाबले 14.5% रह गया।
शानदार नतीजों से फेडरल बैंक के शेयर भाव में तीखी बढ़ोतरी हुई। बीएसई में बैंक का शेयर 74.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 74.95 रुपये पर खुला और 88.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 3 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 13.75 रुपये या 18.56% की मजबूती के साथ 87.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख