शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला यूरोपीयन बाजार से ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को यूरोपीयन वाहन कलपुर्जा बाजार से नया निर्यात ठेका मिला है।

प्राप्त ठेके के तहत स्टील स्ट्रिप्स को अगस्त में करीब 18,000 पहियों की आपूर्ति करनी है, जो कि कंपनी के चेन्नई में स्थित संयंत्र से की जायेगी। कंपनी ने भविष्य अपने इस ग्राहक से और ठेके मिलने की भी उम्मीद जतायी है। गौरतलब है कि कंपनी को यूरोपीयन से बाजार लगातार पहियों की आपूर्ति के ठेके मिलते रहे हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 1,232.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,245.45 रुपये पर खुला, जो कि कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। सत्र में उठापटक के बीच स्टील स्ट्रिप्स 1,210.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 2.70 रुपये या 0.22% की गिरावट के साथ 1,230.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख