शेयर मंथन में खोजें

शानदार रहे जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के अप्रैल-जून तिमाही नतीजे

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 325.88 करोड़ रुपये का मुनफा कमाया।

यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी के 248.25 करोड़ रुपये के मुकाबले 31% अधिक रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1,504.3 करोड़ रुपये से 17% अधिक 1,772 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा जी एंटरटेनमेंट का एबिटा या कारोबारी मुनाफा साल दर साल आधार पर ही 16.8% की बढ़त के साथ 565.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 31.9% तक बढ़ गया।
जी एंटरटेनमेंट के नतीजों को विज्ञापन आमदनी से काफी सहारा मिला है। कंपनी की विज्ञापन आमदनी 964.45 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.82% अधिक 1,146.01 करोड़ रुपये रही। इसमें घरेलू विज्ञापन आमदनी 22.3% बढ़ कर 1,087.01 करोड़ रुपये और अंतरराष्ट्रीय विज्ञापन आमदनी 2.07% अधिक 59 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा जी एंटरटेनमेंट की सब्सक्रिप्शन आमदनी 8.25% की बढ़ोतरी के साथ 518.64 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर आज 517.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 520.00 रुपये पर खुला और सवा 10 बजे के करीब 533.70 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। पौने 11 बजे के आस-पास यह 8.05 रुपये या 1.56% की मजबूती के साथ 525.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख