शेयर मंथन में खोजें

जेके टायर (JK Tyre) को हुआ मुनाफा, आमदनी भी बढ़ी

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में 117.21 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में जेके टायर (JK Tyre) को 64.24 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 1,931.80 करोड़ रुपये से 35% अधिक 2,439.52 करोड़ रुपये हो गयी। सरकार द्वारा पिछले वित्त वर्ष में एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाये जाने से चीन से आयात में गिरावट आयी, जिसका कंपनी की आमदनी पर सकारात्मक असर पड़ा।
वहीं पिछले कारोबारी साल की अप्रैल-जून में एबिटा घाटे के मुकाबले इस बार कंपनी ने 325 करोड़ रुपये का एबिटा और 13.5% एबिटा मार्जिन दर्ज किया।
बेहतर तिमाही नतीजों से जेके टायर के शेयर में मजबूती आयी है। 124.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर आज बीएसई में 129.00 रुपये पर खुला। 11 बजे के करीब यह 2.10 रुपये या 1.68% की मजबूती के साथ 126.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख