शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को मिली अमेरिकी दवा नियामक से मंजूरी

प्रमुख दवाई कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।

ल्युपिन को टाडालाफिल गोलियों के लिए मंजूरी मिली है, जो कि एक अन्य दवा सियालिस का जेनेरिक संस्करण है। बता दें कि अप्रैल 2018 तक एक साल की अवधि के दौरान अमेरिका में टाडालाफिल गोलियों का व्यापार 194.92 करोड़ डॉलर का रहा था। इस दवा का इस्तेमाल सीधा दोष और पुरस्थ ग्रंथि में अतिवृद्धि के इलाज में किया जाता है।
उधर ल्युपिन के शेयर में आज कमजोरी आयी है। बीएसई में ल्युपिन का शेयर 809.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 812.00 रुपये पर खुला। लाल रेखा के आस-पास रहने के बाद साढ़े 11 बजे इसमें कमजोरी आनी शुरू हुई और पौने 3 बजे इसने एक डुबकी लगायी। अंत में यह 12.80 रुपये या 1.58% की कमजोरी के साथ 797.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख