शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) की इकाई ने मिलाया बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम से हाथ

इन्फोसिस (Infosys) की लोक कल्याण इकाई इन्फोसिस फाउंडेशन (Infosys Foundation) ने बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम (Bangalore Metro Rail Corporation) के साथ करार किया है।

कंपनी ने यह करार इलेक्ट्रॉनिक सिटी में कोनाप्पना अग्रहारा पर एक स्टेशन के निर्माण के संबंध किया गया है। इन्फोसिस फाउंडेशन बेंगलुरु मेट्रो की विस्तार योजना के दूसरे चरण में आने वाले इस का रखरखाव अगले 30 वर्षों तक करेगी। 2 लाख वर्ग फीट में फैले इस स्टेशन का नाम इन्फोसिस फाउंडेशन - कोनाप्पना अग्रहारा रखा जायेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में आज इन्फोसिस का शेयर शुरू से ही दबाव में है। बीएसई में पिछले बंद स्तर के मुकाबले इन्फोसिस का शेयर आज सपाट 1,322.40 रुपये पर ही खुला और सत्र के मध्य में 1,310.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 2.50 बजे के करीब यह 7.15 रुपये या 0.54% की कमजोरी के साथ 1,315.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख