शेयर मंथन में खोजें

36% बढ़ा एबीबी इंडिया (ABB India) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में एबीबी इंडिया (ABB India) का मुनाफा 36% अधिक रहा।

2017 की इसी अवधि में 75.06 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 102.15 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान एबीबी की शुद्ध आमदनी में भी बढ़त हुई। कंपनी की आमदनी 2,371.1 करोड़ रुपये से 21.5% अधिक 2,712.7 करोड़ रुपये रही। साथ ही एबीबी का एबिटा 33% बढ़ कर 195.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 62 आधार अंकों की बढ़त के साथ 7.2% हो गया।
इस बीच 3,600 करोड़ रुपये के रायगढ़ पगलुर एचवीडीसी कार्य के पूरा होने से एबीबी की पावर ग्रिड आमदनी 41% की जोरदार वृद्धि के साथ 1,060.6 करोड़ रुपये रही। अप्रैल-जून में वार्षिक आधार पर कंपनी का रोबोटिक्स और मोशन व्यापार 34% अधिक 615.2 करोड़ रुपये और औद्योगिक स्वचालन (आईए) 7% अधिक 376.8 करोड़ रुपये रहा।
बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद एबीबी के शेयर में कमजोरी आयी है। बीएसई में 1,158.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,171.25 रुपये पर खुल कर एबीबी इंडिया का शेयर 1,131.35 रुपये तक फिसल गया। 12 बजे के करीब यह 22.25 रुपये या 1.92% की कमजोरी के साथ 1,136.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख