शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले 1,600 करोड़ रुपये के ठेके

प्रमुख निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की भारी इंजीनियरिंग इकाई को चालू वित्त वर्ष में 1,600 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले हैं।

कंपनी को यह ठेके रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल और एलएनजी कंपनियों को महत्वपूर्ण रिएक्टरों और भारी उपकरणों की आपूर्ति के लिए प्राप्त हुए हैं। इनमें 1,470 करोड़ रुपये के कार्य कंपनी को अमेरिका, यूरोप, मध्य-पूर्व, सीआईएस और चीन से मिले हैं।
इस खबर का बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है। बीएसई में 1,255.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,258.85 रुपये पर खुल कर कंपनी का शेयर 1,289.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 12 बजे के करीब यह 28.95 रुपये या 2.31% की मजबूती के साथ 1,284.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख