शेयर मंथन में खोजें

एसीसी (ACC) के शेयर में 12% से अधिक की उछाल

प्रमुख सीमेंट उत्पादक एसीसी (ACC) के अप्रैल-जून तिमाही शुद्ध आमदनी में साल दर साल आधार पर 13% की बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में 3,329 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी की शुद्ध आमदनी 3,768 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का मुनाफा 326 करोड़ रुपये से 1% अधिक 329 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा एसीसी का ऑपरेटिंग एबिटा 637 करोड़ रुपये से 2% घट कर 625 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 220 आधार अंकों की गिरावट के कारण 16.2% पर रह गया।
मात्रा में देखें तो कंपनी की तिमाही सीमेंट बिक्री साल दर साल आधार पर ही 67.4 लाख टन से 7% की बढ़त के साथ 72.4 लाख टन और कॉन्क्रीट की बिक्री 6.3 लाख घन मीटर से 22% ज्यादा 7.7 लाख घन मीटर रही।
बीएसई में एसीसी के शेयर पर परिणामों का सकारात्मक असर पड़ा। कंपनी का शेयर 1,305.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,395.10 रुपये पर खुलने के बाद 1,482.90 रुपये के भाव तक चढ़ा है। करीब पौने 11 बजे एसीसी का शेयर 168.65 रुपये या 12.92% की तेजी के साथ 1,474.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख