शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) के मुनाफे में 13% की बढ़ोतरी

वर्ष दर वर्ष आधार पर ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 13% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 118.42 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 133.82 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही कंपनी की कुल आमदनी 401.3 करोड़ रुपये से 8.6% की बढ़त के साथ 435.8 करोड़ रुपये रही। इसमें ब्रोक्रेज आमदनी 1.3% अधिक 229.8 करोड़ रुपये और ब्याज तथा अन्य परिचालन आमदनी 31.2% अधिक 467.4 करोड़ रुपये रही।
सालाना आधार पर ही आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की औसत म्यूचुअल फंड एसेट अंडर मैनेजमेंट 226.3 अरब रुपये के मुकाबले 348 अरब रुपये रही। कंपनी की एयूएम 20% की बाजार वृद्धि दर के मुकाबले 31% बढ़ी। इस बीच कंपनी की तिमाही वितरण आमदनी 17% अधिक 116 करोड़ रुपये रही, जिसमें म्यूचुअल फंड का योगदान 61% से बढ़ कर 66% रहा।
बीएसई में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयर पर परिणामों का कोई प्रभाव नहीं दिखा है। कंपनी का शेयर 312.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 305.00 रुपये पर खुलने के बाद 302.50 रुपये के भाव तक फिसला है। करीब सवा 11 बजे आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर 4.05 रुपये या 1.29% की गिरावट के साथ 308.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख