शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के मुनाफे और शुद्ध आमदनी में बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में जस्ता, सीसा और चांदी की उत्पादक हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का मुनाफा साल दर साल आधार पर 2.2% बढ़ा।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 1,889 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,918 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी भी 4,576 करोड़ रुपये से 5.9% के इजाफे के साथ 5,310 करोड़ रुपये हो गयी। 

सालाना आधार पर ही हिंदुस्तान जिंक के चांदी बिक्री में 36%, सीसा में 37% और जिंक में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इसके अलावा कंपनी एबिटा 13.8% बढ़त के साथ 2,713 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 3.54% बढ़ कर 51.1% रहा।
बीएसई में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 267.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 265.15 रुपये पर खुलने के बाद 273.30 रुपये के भाव तक चढ़ा। करीब 1.40 बजे हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में 5.00 रुपये या 1.87% की मजबूती के साथ 272.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख