शेयर मंथन में खोजें

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने किया नये रेडियो स्टेशन का शुभारंभ

रेडियो प्रसारण कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने अपने एक नये रेडियो स्टेशन से प्रसारण शुरू कर दिया है।

कंपनी का यह रेडियो स्टेशन (95 एफएम) अकोला, महाराष्ट्र में स्थित है, जिसका अधिग्रहण तीसरे चरण की नीलामी में किया गया था। हालाँकि रेडियो स्टेशन खुलने की सकारात्मक खबर के बावजूद एंटरटेनमेंट नेटवर्क का शेयर आज सुबह से हरे निशान में नहीं आ पाया है।
बीएसई में एंटरटेनमेंट नेटवर्क का शेयर 705.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 687.00 रुपये पर खुलने के बाद 673.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2.35 बजे हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में 10.40 रुपये या 1.47% की कमजोरी के साथ 695.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख