शेयर मंथन में खोजें

आयनॉक्स लीजर (Inox Leisure) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

बाजार में मजबूती के बावजूद आज आयनॉक्स लीजर (Inox Leisure) का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसल गया।

बीएसई में कंपनी का शेयर 202.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 202.00 रुपये पर खुल कर लगातार चढ़ते हुए 12 बजे के आस-पास 214.70 रुपये के शिखर तक चढ़ा। मगर ऊपरी स्तरों से ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी, जिससे यह 195.10 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा। अंत में यह 4.05 रुपये या 2.00% की कमजोरी के साथ 198.45 रुपये पर बंद हुआ।
हालाँकि आयनॉक्स लीजर ने एक नये मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर का शुभारंभ किया है। कंपनी ने गुरुग्राम के सैफायर 83 मॉल में 3 स्क्रीन और 567 सीटों वाला मल्टीप्लेक्स शुरू किया है। इस नये मल्टीप्लेक्स के परिचालन के साथ ही 64 शहरों में आयनॉक्स के मल्टीप्लेक्सों की संख्या 128 हो गयी है, जिनमें 512 स्क्रीन और कुल 1,25,508 लोगों के बैठने की क्षमता है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख