शेयर मंथन में खोजें

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) को विलय योजना के लिए मिली शेयर सूचकांकों की मंजूरी

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) की इंडस टावर्स (Indus Towers) के साथ प्रस्तावित विलय योजना को शेयर सूचकांकों ने मंजूरी दे दी है।

कंपनी को शेयर सूचकांक की ओर से योजना के लिए "कोई प्रतिकूल अवलोकन नहीं" (No Adverse Observation) पत्र मिला है। भारती इन्फ्राटेल ने कहा है कि अब विलय योजना के लिए उचित समय पर एनसीएलटी (NCLT) के पास आवेदन किया जायेगा। इसी महीने में कंपनी को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी मिली थी।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 286.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 286.05 रुपये पर खुला और 11.20 बजे के करीब 291.35 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.25 रुपये या 0.44% की वृद्धि के साथ 287.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख