शेयर मंथन में खोजें

सात गुने से अधिक रहा डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) का मुनाफा

2017-18 की पहली तिमाही की तुलना में 2018-19 की समान अवधि में प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के मुनाफे में 672% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 59.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 456.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि जानकारों ने 295 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था। इससे पहले लगातार चार तिमाहियों में डॉ रेड्डीज के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गयी थी। साल दर साल आधार पर ही डॉ रेड्डीज की शुद्ध आमदनी 3,315.9 करोड़ रुपये से 12% की बढ़त के साथ 3,720.7 करोड़ रुपये हो गयी। डॉ रेड्डीज का एबिटा 140.2% बढ़ कर 807.10 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1,156 आधार अंकों की बढ़त के साथ 21.7% रहा।
गौरतलब है कि डॉ रेड्डीज की भारतीय आमदनी 30% की बढ़त के साथ 610 करोड़ रुपये रही। नये उत्पादों के बाजार में उतारने से कंपनी के नतीजों के काफी सहारा मिला है।
बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,089.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,086.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में कारोबार करते हुए करीब 2.50 बजे इस शेयर में तेजी आयी, जिससे यह 2,189.95 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 45.65 रुपये या 2.19% की मजबूती के साथ 2,134.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख