शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 10.1% इजाफा

साल दर साल आधार पर 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) के मुनाफे में 10.1% की बढ़त दर्ज की गयी है।

पिछले साल की समान तिमाही में 2,560.5 करोड़ रुपये के मुकाबले आईटीसी ने 2,818.7 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया, जबकि जानकारों ने 2.790 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। मगर इसकी शुद्ध आमदनी 13,800.42 करोड़ रुपये से 21.20% घट कर 10,874.59 करोड़ रुपये रह गयी। आईटीसी का एबिटा 12.2% बढ़ कर 4,202.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 161 आधार अंक सुधर कर 39.2% हो गया।
साल दर साल आधार पर ही आईटीसी का एफएमसीजी कारोबार 11,375.05 करोड़ रुपये से घट कर 7,997.62 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 5,127.59 करोड़ रुपये का केवल सिगरेट कारोबार शामिल है। वहीं होटल कारोबार 304.89 करोड़ रुपये से बञ कर 341.28 करोड़ रुपये और कृषि व्यापार 2,760.52 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,151.27 करोड़ रुपये का रहा। वहीं कंपनी की कर दर 35.1% से गिर कर 34.4% पर रह गयी।
नतीजों का आईटीसी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में 287.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 300.00 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 307.00 रुपये तक उछला। 12.10 बजे के आस-पास यह 13.55 रुपये या 4.72% की मजबूती के साथ 300.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख