शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में उतारा नया जेनेरिक टॉपिकल स्प्रे

प्रमुख भारतीय दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में नया जेनेरिक डिसॉक्समेटासोन टॉपिकल स्प्रे उतारा है।

ल्युपिन द्वारा अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी लेकर पेश किया गया यह स्प्रे एक अन्य दवा कंपनी टैरो फार्मा के टॉपिकॉर्ट टॉपिकल स्प्रे का जेनेरिक संस्करण है। इस स्प्रे का इस्तेमाल न्यूनतम 18 वर्ष के मरीजों में सोरायसिस प्लाक के इलाज में किया जाता है।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 814.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 816.60 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 824.90 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। उतार-चढ़ाव के बाद अंत में यह 0.85 रुपये या 0.10% की हल्की बढ़त के साथ 815.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख