शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) ने दिखायी हॉर्लिक्स (Horlicks) को खरीदने में रुचि

खबरों के अनुसार प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) ने हॉर्लिक्स (Horlicks) ब्रांड को खरीदने में रुचि जाहिर की है।

आईटीसी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन के जौ आधारित स्वास्थ्य पेय उत्पाद ब्रांड को 'सही कीमतों' में बिक्री के लिए रखे जाने पर खरीदने के लिए तैयार है। खबर है कि आईटीसी के अलावा नेस्ले, डाबर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मोंडेलेज और क्राफ्ट हाइंड ने भी हॉर्लिक्स को खऱीदने में दिलचस्पी दिखायी है। गौरतलब है कि ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन 1.3 अरब डॉलर वाले नोवार्तिस सौदे के लिए वित्त जुटाने की खातिर हॉर्लिक्स ब्रांड को बेचने पर विचार कर रही है।
उधर बीएसई में आईटीसी के शेयर ने शुक्रवार को अपने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर (307.00 रुपये) छुआ। मजबूत शुरुआत के बाद आईटीसी में पूरे दिन तेजी रही और अंत में यह 15.05 रुपये या 5.24% की मजबूती के साथ 302.20 रुपये पर बंद हुआ। पिछले साल 15 नवंबर को इसने 250.35 रुपये तक डुबकी लगायी थी, जो इसके 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख