शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) के मुनाफे में 39.4% की वृद्धि

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) के शुद्ध लाभ में 39.4% की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में 143.71 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 200.37 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,596.05 करोड़ रुपये के मुकाबले 33.6% की बढ़ोतरी के साथ 2,078.65 करोड़ रुपये रही।
गौरतलब है कि कंपनी की दवा आमदनी 44.9% की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 1,181 करोड़ रुपये रही, जिससे इसके नतीजों को सहारा मिला। वहीं जुबिलेंट लाइफ के विशिष्ट इंजेक्टेबल व्यापार में 74% और जेनेरिक दवा व्यापार में 4.6% का इजाफा हुआ। साथ ही कंपनी का एबिटा 29.6% बढ़त के साथ 437.60 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 64 आधार अंकों की गिरावट के साथ 21.1% रहा।
उधर बीएसई में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज का शेयर शुक्रवार को 16.05 रुपये या 2.06% की मजबूती के साथ 794.15 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,039.00 रुपये और निचला स्तर 600 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख