शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) को मिली सोने की खदान के लिए बोली में सफलता

खबरों के अनुसार सरकारी खनन कंपनी एनएमडीसी (NMDC) ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर में स्थित एक सोने की खदान के लिए अदाणी और वेदांत जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ कर सर्वाधिक बोली लगायी है।

एनएमडीसी देश में पहली बार सोना खनन परियोजना हाथ में लेने जा रही है। कंपनी इस खदान के विकास के लिए विभिन्न चरणों में 450 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
उधर एनएमडीसी के शेयर में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 103.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हरे निशान में 105.80 रुपये पर खुला है। साढ़े 10 बजे के आस-पास यह 0.05 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 104.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख