शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की यूके स्थित कंपनी में 5% हिस्सेदारी खरीदने की योजना

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) यूके में स्थित वीएकेटी होल्डिंग्स (VAKT Holdings) में 5% हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज तकनीकी स्टार्ट-अप में यह हिस्सेदारी करीब 50 लाख डॉलर में खरीद सकती है। प्रस्तावित निवेश से रिलायंस की डिजिटल क्षमता का विस्तार होगा।
दूसरी ओर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ है। कंपनी का शेयर 1,129.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,136.00 रुपये पर खुल कर 1,157.55 रुपये के नये शिखर तक चढ़ा। हालाँकि उच्च स्तर पर थोड़ी मुनाफावसूली हुई, जिससे कंपनी के शेयर में थोड़ी गिरावट आयी। 12.40 बजे के आस-पास यह 7.40 रुपये या 0.66% की मजबूती के साथ 1,137.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख