शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने किया नये ड्राइविंग स्कूल का शुभारंभ

प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने तमिलनाडु के पोलाची में नये मारुति ड्राइविंग स्कूल का शुभारंभ किया है।

इसके साथ ही कंपनी के ड्राइविंग स्कूलों की संख्या 450 हो गयी है, जो कि देश भर के 212 शहरों में फैले हैं। मारुति ड्राइविंग स्कूल से पिछले 5 सालों में सुरक्षित ड्राइविंग में करीब 5.3 लाख लोगों ने प्रशिक्षण लिया है, जिनमें 46% महिलाएँ शामिल हैं।
उधर बीएसई में मारुति का शेयर थोड़े दबाव में है। मारुति सुजुकी का शेयर 9,315.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हरे निशान में 9,320.00 रुपये पर खुल कर 9,349.95 रुपये तक चढ़ा। मगर साढ़े 9 बजे के आस-पास इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। सवा 12 बजे के आस-पास यह 59.90 रुपये या 0.64% की कमजोरी के साथ 9,255.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख