शेयर मंथन में खोजें

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) को हुआ 1,522.24 करोड़ रुपये का घाटा

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) को 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 1,522.24 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले बैंक को 2017 की समान अवधि में 576.76 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज में 26.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बैंक की शुद्ध ब्याज आमजनी 1,331.24 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,678.2 करोड़ रुपये रही। सेंट्रल बैंक के घाटे में बढ़त प्रोविजन में वृद्धि से हुई है। बैंक के प्रोविजन 1,028.9 करोड़ रुपये के मुकाबले दोगुने से अधिक 2,538.1 करोड़ रुपये के रहे।
हालाँकि बैंक के शुद्ध एनपीए अनुपात में हल्की गिरावट दर्ज की गयी। सेंट्रल बैंक का एनपीए अनुपात 11.04% से घट कर 10.58% रह गया, जो कि ठीक पिछली तिमाही में 11.10% रहा था।
दूसरी ओर बीएसई में सेंट्रल बैंक का शेयर 71.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 72.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 76.05 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 0.90 रुपये या 1.26% की बढ़त के साथ 72.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख