शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) ने कमाया 2,190 करोड़ रुपये का मुनाफा

साल दर साल आधार पर एचडीएफसी (HDFC) के अप्रैल-जून मुनाफे में 54% की जोरदार बढ़त हुई है।

पिछले कारोबारी साल की अप्रैल-जून तिमाही में 1,424.47 करोड़ रुपये के मुकाबले एचडीएफसी ने चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,190 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि जानकारों ने 2,108.4 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था। इस बीच एचडीएफसी की शुद्ध आमदनी 8,259.8 करोड़ रुपये से 19.7% बढ़ कर 9,883.6 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आमदनी 20% की बढ़त के साथ 2,412 करोड़ रुपये रही।
अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी का पूँजी पर्याप्तता अनुपात 16.3%, शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.5% और सकल एनपीए अनुपात 1.18% रहा। साथ ही एचडीएफसी के
व्यक्तिगत ऋण आवंटन में 19% और गैर-व्यक्तिगत ऋण आवंटन में 18% की बढ़त हुई। कंपनी द्वारा दिये गये व्यक्तिगत ऋण का औसत आकार 26.7 लाख रुपये रहा। इसके अलावा जून 2017 की समाप्ति पर 3,13,573 करोड़ रुपये के मुकाबले जून 2018 की समाप्ति पर कंपनी द्वारा दिये गये ऋण 3,71,988 करोड़ रुपये के रहे।
दूसरी ओर बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 2,044.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 2,045.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान एचडीएफसी के शेयर में 2,051.00 रुपये और 2,012.70 रुपये के बीच काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंत में यह 27.45 रुपये या 1.34% की कमजोरी के साथ 2,017.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख