शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) के अप्रैल-जून मुनाफे में हल्की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में खनन कंपनी वेदांत (Vedanta) के मुनाफे में 2.13% की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

वेदांत ने 1,501 करोड़ रुपये की तुलना में 1,533 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी दौरान वेदांत की शुद्ध आमदनी 19,342 करोड़ रुपये से 14.8% की बढ़ोतरी के साथ 22,206 करोड़ रुपये हो गयी। कंपनी की आमदनी को तेल-गैस, एल्युमीनियम और ऊर्जा क्षेत्र में अधिक उत्पादन, स्थिर मूल्य निर्धारण माहौल और मुद्रा मूल्यह्रास से सहारा मिला।
एल्यूमीनियम कारोबार में उच्च पूंजीकरण और तेल-गैस व्यापार में अधिक के कारण साल दर साल आधार पर वेदांत के ह्रास में 24% का इजाफा हुआ। मगर इसके बावजूद कंपनी का एबिटा 31% बढ़त के साथ 6,529 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 34% रहा।
वेदांत के विभिन्न वस्तुओं के कारोबार पर नजर डालें तो तिमाही में इसकी तेल-गैस आमदनी 2,275 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,219 करोड़ रुपये, एल्युमीनियम कारोबार 4,550 करोड़ रुपये से बढ़ कर 7,394 करोड़ रुपये और विद्युत आमदनी 733 करोड़ रुपये की तुलना में 1,590 करोड़ रुपये रही।
अच्छे नतीजों से वेदांत के शेयर में भी बढ़त आयी है। 222.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वेदांत का शेयर 220.80 रुपये पर खुला। 11 बजे के करीब यह 2.70 रुपये या 1.21% की बढ़त के साथ 224.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथ, 01 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख