शेयर मंथन में खोजें

वोकहार्ट (Wockhardt) के घाटे में भारी गिरावट, शेयर मजबूत

दवा कंपनी वोकहार्ट (Wockhardt) को वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में 86.18 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2018-19 की समान तिमाही में कंपनी 409.66 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इस दौरान कंपनी की पहली तिमाही की आमदनी 891.06 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.1% बढ़ कर 1,007.71 करोड़ रुपये हो गयी। वोकहार्ट का एबिटा 60.1 करोड़ रुपये की हानि के मुकाबले 4.45 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 0.4% रहा।
गौरतलब है अप्रैल-जून तिमाही में वोकहार्ट ने देश में 4 नये उत्पाद पेश किये, जिसके सहारे इसकी घरेलू आमदनी 303 करोड़ रुपये से 30% बढ़ कर 395 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं कंपनी के अमेरिकी कारोबार में 20% और आयरलैंड में 25% की बढ़ोतरी हुई। हालाँकि यूके में वोकहार्ट के कारोबार में 7% की गिरावट दर्ज की गयी।
घाटा घटने से वोकहार्ट के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में वोकहार्ट का शेयर 609.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 618.00 रुपये पर खुला। सुबह सवा 10 बजे यह 16.70 रुपये या 2.74% की मजबूती के साथ 626.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख