शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने मुकदमा निपटाने के लिए किया 7.5 करोड़ डॉलर का भुगतान

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) ने अमेरिकी ऊर्जा कंपनी नेशनल ग्रिड (National Grid) के साथ मुकदमे में समझौता करते हुए इसे 7.5 करोड़ डॉलर का भुगतान किया है।

2017 में नेशनल ग्रिड ने विप्रो के खिलाफ न्यू यॉर्क जिला अदालत में मुकदमा किया था, जिसमें उद्यम संसाधन योजना से संबंधित अतिरिक्त लागत और 14 करोड़ डॉलर के नुकसान का दावा किया गया था। मगर किसी भी पक्ष द्वारा किसी प्रकार की जिम्मेदारी या गलती माने बिना विप्रो ने भुगतान करने का फैसला लिया और नेशनल ग्रिड के सभी दावों से मुक्त हो गयी। हालाँकि विप्रो ने कहा है कि इस भुगतान का असर कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही नतीजों पर पड़ सकता है।
इस खबर से विप्रो के शेयर में हल्की गिरावट आयी है। विप्रो का शेयर 278.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 278.50 रुपये पर खुला। मगर पौने 10 बजे के बाद शेयर में कमजोरी आयी। 11.20 बजे के आस-पास विप्रो के शेयरों में 1.20 रुपये या 0.43% की गिरावट के साथ 276.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख