शेयर मंथन में खोजें

नियोजेन केमिकल्स (Neogen Chemicals) के आईपीओ (IPO) को 41 गुना से अधिक आवेदन

27 साल पुरानी ब्रोमीन-आधारित और लिथियम-आधारित विशेष रसायन निर्माता नियोजेन केमिकल्स (Neogen Chemicals) के आईपीओ (IPO) इश्यू को 41 गुना से अधिक आवेदन मिले।

कंपनी का आईपीओ बुधवार 24 अप्रैल को खुल कर शुक्रवार 26 अप्रैल को बंद हुआ। अंतिम दिन तक इश्यू को 43.29 लाख शेयरों के मुकाबले 17.82 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन भेजे गये। 132.35 करोड़ रुपये के आईपीओ इश्यू के लिए नियोजेन केमिकल्स को फरवरी में ही बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी थी।
इश्यू में योग्य संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों के मुकाबले 30.49 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों की तरफ से 113.88 गुना आवेदन भेजे गये। वहीं खुदरा निवेशकों ने भी 16.06 गुना शेयरों के लिए आवेदन किया।
कंपनी ने आईपीओ के लिए सेबी के पास नवंबर 2018 में आवेदन किया था, जबकि बाजार नियामक से इसे 08 फरवरी को "ऑब्जर्वेशंस" मिली। आईपीओ, एफपीओ या राइट्स इश्यू जैसा कोई भी सार्वजनिक इश्यू लाने के लिए प्रत्येक कंपनी को सेबी से ऑब्जर्वेशंस लेना जरूरी है।
नियोजेन केमिकल्स के आईपीओ में 70 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही कंपनी के प्रमोटर ने ऑफर-फॉर-सेल के जरिये 29 लाख शेयर बेचने का ऐलान किया था।
नियोजेन केमिकल्स के आईपीओ का प्रबंधन इन्गा एडवाइजर्स और बाटलीवाला ऐंड करानी सिक्योरिटीज करेंगी। इश्यू के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख