शेयर मंथन में खोजें

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (Garden Reach Shipbuilders) को रक्षा मंत्रालय से मिला 6,311 करोड़ रुपये का ठेका

सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (Garden Reach Shipbuilders) को रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) से 6,311.32 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

गार्डन रीच ने रक्षा मंत्रालय के साथ 08 एएसडब्ल्यू स्वैलो वाटरक्रॉफ्ट के निर्माण और आपूर्ति के लिए करार किया है।
करार के तहत पहले जहाज की आपूर्ति समझौते की तिथि से 42 महीनों के भीतर की जानी है। बाकी जहाजों की डिलिवरी पिछले जहाज की आपूर्ति के आधार पर प्रति वर्ष दो जहाज के हिसाब की जायेगी। इस लिहाज से गार्डन रीच को 84 महीनों में सभी जहाज सौंपने हैं।
इस खबर से गार्डन रीच के शेयर में जबरदस्त मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई में गार्डन रीच का शेयर 94.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 103.90 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 113.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा है। करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 9.95 रुपये या 10.51% की बढ़ोतरी के साथ 104.60 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर गार्डन रीच की बाजार पूँजी 1,191.34 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख