शेयर मंथन में खोजें

ईजमाय ट्रिप (EaseMyTrip) आईपीओ (IPO) के जरिये जुटायेगी 750 करोड़ रुपये

खबरों के अनुसार नयी दिल्ली में स्थित ट्रेवल बुकिंग साइट ईजमाय ट्रिप (EaseMyTrip) की आईपीओ (IPO) के जरिये 750 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

ईजमाय ट्रिप आईपीओ के बाद देश में ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग क्षेत्र की सूचीबद्ध होने वाली पहली कंपनी होगी। इससे पहले जनवरी में ईजमाय ट्रिप के आईपीओ से 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना की खबर आयी थी।
ईजमाय ट्रिप की प्रतिद्वंदी मेकमाय ट्रिप (MakeMyTrip) 2010 में 7 करोड़ डॉलर के आईपीओ के बाद अमेरिकी बाजार शेयर सूचकांक नैस्डैक (Nasdaq) पर सूचीबद्ध हुई थी।
फर्म ने ऐक्सिस कैपिटल और जेएम फाइनेंशियल को मर्चेंट बैंकर के रूप में शामिल किया है। कंपनी जून में आईपीओ के लिए आवेदन करेगी। आईपीओ में नये शेयरों के साथ-साथ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा भी शेयर बेचे जायेंगे।
बता दें कि ट्रैवल बुकिंग साइट ने विज्ञापन और प्रचार पर खर्च पर अंकुश लगा कर हवाई टिकट के लिए थोक बुकिंग, होटल और ट्रैवल एजेंटों से हॉलिडे पैकेज और कंपनियों के साथ टाई-अप के जरिये आमदनी बढ़ाने जैसे बी2बी कारोबार पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया है। ईजमाय ट्रिप की वेबसाइट के मुताबिक इसके 75 लाख ग्राहक हैं। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख