शेयर मंथन में खोजें

16.7% प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ नियोजेन केमिकल्स (Neogen Chemicals) का शेयर

27 साल पुरानी ब्रोमीन-आधारित और लिथियम-आधारित विशेष रसायन निर्माता नियोजेन केमिकल्स (Neogen Chemicals) का शेयर आज बाजार में सूचीबद्ध हुआ है।

आईपीओ (IPO) इश्यू के 215 रुपये के मुकाबले बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 16.7% की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 251 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 263.55 रुपये रहा है। करीब पौने 12 बजे नियोजेन केमिकल्स का शेयर आईपीओ इश्यू के भाव की तुलना में 48.55 रुपये या 22.58% की जोरदार तेजी के साथ 263.55 रुपये पर ही चल रहा है।
गौरतलब है कि 24 से 26 अप्रैल तक खुले नियोजेन केमिकल्स के आईपीओ को 41 गुना से अधिक आवेदन भेजे गये। अंतिम दिन तक इश्यू को 43.29 लाख शेयरों के मुकाबले 17.82 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन भेजे गये थे। 132.35 करोड़ रुपये के आईपीओ इश्यू के लिए नियोजेन केमिकल्स को फरवरी में ही बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी थी।
इश्यू में योग्य संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों के मुकाबले 30.49 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों की तरफ से 113.88 गुना आवेदन भेजे गये। वहीं खुदरा निवेशकों ने भी 16.06 गुना शेयरों के लिए आवेदन किया था।
नियोजेन केमिकल्स के आईपीओ में 70 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही कंपनी के प्रमोटर ने ऑफर-फॉर-सेल के जरिये 29 लाख शेयर बेचने का ऐलान किया था। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख