शेयर मंथन में खोजें

साल के आखिर तक आ सकता है गोएयर (GoAir) का आईपीओ (IPO)

खबरों के अनुसार विमानन कंपनी गोएयर (GoAir) 2019 के आखिर तक अपना 1,500 करोड़ रुपये का आईपीओ (IPO) इश्यू ला सकती है।

वाडिया ग्रुप (Wadia Group) द्वारा प्रमोटेड गोएयर के इसी महीने इश्यू के लिए बैंकर नियुक्त करने की संभावना है। खबर है कि आईपीओ के जरिये प्राप्त पूँजी कंपनी अपने विस्तार के लिए करेगी।
गोएयर ने जून में ही अपने बेड़े में पचासवें विमान को शामिल किया, जिससे दो साल से भी कम समय में इसके बेड़े का आकार दोगुना हो गया। नवंबर 2017 में इसके बेड़े में 25 जहाज थे। मई 2019 के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार गोएयर भारत की चौथी सबसे बड़ी एयरलाइन है।
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है गोएयर आईपीओ लाने की तैयारी में है। 2015 में भी कंपनी ने आईपीओ लाने के लिए उत्सुकता दिखायी थी। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख