शेयर मंथन में खोजें

20% के ऊपरी सर्किट पर पहुँचा एमएसटीसी (MSTC) का शेयर

सरकारी ई-कॉमर्स कंपनी एमएसटीसी (MSTC) का शेयर 20% का ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

एमएसटीसीसी ने ई-ऑक्शन सेवाओं के लिए बर्न स्टैंडर्ड (Burn Standard) के साथ करार किया है। चल संपत्ति और अचल संपत्ति की बिक्री के लिए किया गया यह करार जब तक कि किसी एक पक्ष द्वारा तीन महीने का नोटिस देकर समाप्त नहीं किया जाता 31 मार्च 2021 तक वैध रहेगा। इसी खबर से एमएसटीसी के शेयर में जोरदार मजबूती आयी है।
बीएसई में एमएसटीसी का शेयर 123.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ 125.45 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 147.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर और दैनिक ऊपरी सर्किट है।
करीब 2 बजे भी कंपनी का शेयर 24.60 रुपये या 19.97% की मजबूती के साथ 147.80 रुपये पर ही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,040.51 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 70.40 रुपये रहा है।
1964 में शुरू की गयी एमएसटीसी एक मिनिरत्न श्रेणी-1 की कंपनी है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख