शेयर मंथन में खोजें

रेलटेल कॉर्पोरेशन (RailTel Corporation) की आईपीओ (IPO) प्रक्रिया में आयी तेजी

खबरों के अनुसार सरकार दूरसंचार इन्फ्रा सेवा प्रदाता रेलटेल कॉर्पोरेशन (RailTel Corporation) का आईपीओ (IPO) लाने की प्रक्रिया में तेजी लायी है।

सरकार की योजना रेलटेल में 25% हिस्सेदारी घटाने की है। बता दें कि मई 2019 में खबर आयी थी कि सरकार रेलटेल का आईपीओ लाने जा रही है। उस समय सितंबर तक कंपनी का आईपीओ बाजार में आने की खबर थी, मगर ताजा खबरों के अनुसार जनवरी 2020 तक रेलटेल का आईपीओ बाजार में आने की उम्मीद है।
खबर है कि सरकार लिस्टिंग प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए विज्ञापन एजेंसियों की तलाश कर रही है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) को रेलटेल आईपीओ के लिए विज्ञापन एजेंसी के रूप में कार्य करने के लिए पूँजी बाजारों में पब्लिक ऑफरिंग में अनुभव और विशेषज्ञता वाली प्रतिष्ठित विज्ञापन एजेंसी की सेवाओं की आवश्यकता है।
सरकारी कंपनी रेलटेल का आईपीओ 300 करोड़ रुपये का हो सकता है। सरकार ने पिछले साल दिसंबर में रेलटेल के आईपीओ को हरी झंडी दिखायी थी, जिसमें इसकी 25% हिस्सेदारी का विनिवेश किया जायेगा।
मिनिरत्न पीएसयू रेलटेल देश में सबसे बड़े तटस्थ दूरसंचार बुनियादी ढांचा प्रदाताओं में से एक है, जिसके पास रेलवे ट्रैक के साथ विशेष राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) पर ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क है। कंपनी देश भर में ब्रॉडबैंड दूरसंचार और मल्टीमीडिया नेटवर्क प्रदान करती है।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 6 कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी दी थी, जिसमें रेलटेल शामिल है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख