शेयर मंथन में खोजें

अनुरूप पैकेजिंग के आईपीओ (IPO) को खुदरा निवेशकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया

अनुरूप पैकेजिंग (Anuroop Packaging) के एसएमई आईपीओ (SME IPO) इश्यू को खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की ओर से 7.05 गुना आवेदन मिले।

पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले डब्बों की निर्माता अनुरूप पैकेजिंग को गैर-संस्थागत निवेशकों से 3.82 गुना आवेदन प्राप्त हुए। आरआईआई और एनआईआई की बदौलत कंपनी का इश्यू 5.44 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ। यह इश्यू 08 नवंबर को आवेदन के लिए खुल कर 13 नवंबर को बंद हुआ। अनुरूप पैकेजिंग ने आईपीओ में 10 रुपये मूल कीमत वाले शेयरों का भाव 13 रुपये रखा था।
बता दें कि इश्यू में गैर-संस्थागत निवेशकों और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए 9.60-9.60 लाख शेयर आरक्षित रखे गये थे। इन्हीं निवशकों की ओर से इश्यू को 5.44% गुना आवेदन मिले।
निवेशकों को इश्यू में न्यूनतम 10,000 शेयरों के लिए आवेदन करना था, यानी एक निवेशक को कम के कम 1,30,000 रुपये का निवेश करना जरूरी था। इश्यू में कुल 20.30 लाख शेयर बेचे जाने का ऐलान किया गया था। इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटर शेयरधारिता 95.10% से घट कर 68.99% रह जायेगी। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसएई एसएमई (BSE SME) पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख