शेयर मंथन में खोजें

आज से खुला मंगलम ग्लोबल (Mangalam Global) का आईपीओ

2010 में शुरू हुई मंगलम ग्लोबल एंटरप्राइजेज (Mangalam Global Enterprise) का एसएमई आईपीओ (SME IPO) शुकवार 15 नवंबर से आवेदन के लिए खुल गया है।

मंगलम ग्लोबल एंटरप्राइजेज के आईपीओ में 10 रुपये मूल कीमत वाले शेयरों का भाव 51 रुपये रखा गया है। निवेशकों को इश्यू में न्यूनतम 2,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। यानी एक निवेशक को कम के कम 1,02,000 रुपये का निवेश करना होगा। इश्यू में 42.30 लाख शेयर बेचे जायेंगे, जिससे कंपनी 21.57 करोड़ रुपये जुटा सकेगी।
मंगलम ग्लोबल का एसएमई आईपीओ 20 नवंबर को बंद होगा। इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटर शेयरधारिता 96.38% से घट कर 70.99% रह जायेगी। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर एनएसएई एसएमई (NSE SME) पर सूचीबद्ध होगा।
आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल मंगलम ग्लोबल कार्यकारी पूँजी जरूरतों को पूरा करने और और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
मंगलम ग्रुप (Mangalam Group) की मंगलम ग्लोबल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए रिफाइंड कैस्टर ऑयल फर्स्ट स्टेज ग्रेड (एफएसजी), कैस्टर डी-ऑयल्ड केक और हाई प्रोटीन कैस्टर डी-ऑयल्ड केक का उत्पादन करती है। कैस्टर ऑयल का उपयोग लुब्रिकेंट्स, पेंट, सीलेंट, फार्मास्यूटिकल्स, स्याही केबल इन्सुलेटर, कपड़ा और रबड़ उद्योगों में किया जाता है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख