शेयर मंथन में खोजें

मेडप्लस (Medplus) की आईपीओ के जरिये 700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

खबरों के अनुसार हैदराबाद में स्थित फार्मेसी रिटेल श्रृंख्ला मेडप्लस (Medplus) की आईपीओ (IPO) के जरिये 700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

कंपनी दिसंबर से आईपीओ लाने की योजना पर काम करेगी। आईपीओ के पीछे मेडप्लस का उद्देश्य विस्तार करना है।
मेडप्लस वर्तमान 7 राज्यों में 1,700 खुदरा स्टोरों का संचालन करती है। कंपनी की योजना 2023 तक जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और यूपी के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी देश में अपने स्टोरों की संख्या 3,100 तक बढ़ाने की है।
मेडप्लस में 77% हिस्सेदारी इसके प्रमोटरों 13% हिस्सेदारी प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) के चेयरमैन अजीम प्रेमजी (Azim Premji) के प्रेमजी इन्वेस्ट (Premji Invest) की है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख