शेयर मंथन में खोजें

आईपीओ भाव से 37% लुढ़का पेटीएम (PayTM)

भारतीय शेयर बाजार में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) लाने वाली कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) के शेयर भाव का लगातार लुढ़कना जारी है।

वन 97 कम्युनिकेशंस का लोकप्रिय ब्रांड नाम पेटीएम (Paytm) है। इसके सूचीबद्ध होने (listing) के बाद दूसरे सत्र में सोमवार को यह 13% गिरावट का शिकार हुआ। पेटीएम का शेयर पिछले हफ्ते गुरुवार को सूचीबद्ध होने के दिन अपने इश्यू भाव से 27% नीचे 1,564 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोमवार को यह फिर से 13% की गिरावट के साथ 1,360.30 रुपये पर बंद हुआ।
पेटीएम ने अपने 18,300 करोड़ रुपये के आईपीओ में 2,150 रुपये का इश्यू भाव रखा था। सूचीबद्ध होने के बाद केवल दो सत्रों के कारोबार में यह आईपीओ निवेशकों को 36.7% का नुकसान दे चुका है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ था, जिसमें 14 लाख से अधिक खुदरा निवेशकों ने आवेदन किया था।
लिस्टिंग के दिन पेटीएम का प्रदर्शन 6000 करोड़ रुपये से अधिक के आईपीओ में सबसे खराब है। इससे पिछला रिकॉर्ड रिलायंस पावर के नाम था, जो फरवरी 2008 में अपने शुरुआती दिन ही 17% टूटा था। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख