शेयर मंथन में खोजें

माइक्रोसेक फाइनेंशियल (Microsec Financial) के आईपीओ की 11.21 गुना माँग

माइक्रोसेक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Microsec Financial Services Ltd)  के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के प्रति निवेशकों का अच्छा उत्साह दिखा।

आईपीओ खुलने के अंतिम दिन इसके 14,01,67,300 शेयरों की माँग हुई, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 11.21 गुना है। यह आईपीओ 17 सितंबर 2010 को खुला था। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की ओर से 1,25,00,000 शेयर जारी किये जायेंगे। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 113-118 रुपये का दायरा तय किया है। इस आईपीआई के जरिये कंपनी की करीब 147.50 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईपीओ से जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल अपने वित्तीय कारोबार का विस्तार पर करेगी।
कोलकता स्थित माइक्रोसेक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। यह कंपनी खासकर शेयरों के बदले कर्ज देने के कारोबार से जुड़ी हुई है। पूर्वी भारत में प्रमुख रूप से कंपनी की उपस्थिति है। इस कंपनी की मौजूदा समय में 239 शाखाएँ हैं। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2010)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख