शेयर मंथन में खोजें

कैंटाबिल रिटेल (Cantabil Retail) के आईपीओ की 0.18 गुना माँग

रिटेल क्षेत्र की कंपनी कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड (Cantabil Retail India Limited)  का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज खुल गया।

आईपीओ खुलने के पहले दिन इसके 15,18,850 शेयरों की माँग हुई, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 0.18 गुना है। यह आईपीओ 27 सितंबर 2010 को बंद होगा। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की ओर से 82,67,716 शेयर जारी किये जायेंगे। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 127-135 रुपये का दायरा तय किया है।
इस आईपीआई के जरिये कंपनी की करीब 105 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस आईपीओ के जरिये जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के कार्यों और कर्ज चुकाने में करेगी। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!