शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) का तिमाही शुद्ध लाभ 30.2% बढ़ा

सिगरेट, एफएमसीजी, होटल और कागज जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) के कंसोलिडेटेड तिमाही शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 30.2% की वृद्धि हुई है, हालाँकि ठीक पिछली तिमाही की तुलना में इसमें गिरावट दर्ज हुई है। प्रस्तुत हैं आईटीसी के इन तिमाही नतीजों की मुख्य बातों के पंचसूत्र :

1. 2021-22 की पहली तिमाही में आईटीसी का कंसोलिडेटेड तिमाही शुद्ध लाभ (Net Profit) पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 2,567.07 करोड़ रुपये से 30.2% बढ़ कर 3,343.44 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि 2020-21 की चौथी तिमाही के 3,816.84 करोड़ रुपये से इसमें 12.4% गिरावट आयी।
2. कंपनी की तिमाही कामकाजी आय (Revenue from operations) पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 36% बढ़ कर 14,240 करोड़ रुपये की रही।
3. एफएमसीजी-सिगरेट व्यवसाय की तिमाही आय 34% बढ़ कर 5,802.67 करोड़ रुपये रही।
4. एफएमसीजी-अन्य व्यवसाय की तिमाही आय 10% बढ़ कर 3,731.40 करोड़ रुपये रही।
5. अन्य व्यवसायों की तिमाही आय देखें तो होटल में 436%, कृषि व्यवसाय में 9.2% और कागज-पैकेजिंग में 54.2% की वृद्धि हुई।
(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख