शेयर मंथन में खोजें

नतीजों के बाद मारुति में निवेश घटाने की सलाह दी आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने

देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी के तिमाही कारोबारी नतीजों में मार्जिन से निराशा और मूल्यांकन खिंचे होने की बात कहते हुए ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इस शेयर में निवेश घटाने की सलाह दी है।

प्रस्तुत हैं मारुति के तिमाही नतीजों पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट की रिपोर्ट की मुख्य बातों के पंचसूत्र :
1. कुल कामकाजी आय (ऑपरेटिंग इन्कम) तिमाही-दर-तिमाही 26% घट कर 17,771 करोड़ रुपये रही।
2. चौतरफा लागत वृद्धि के कारण एबिटा मार्जिन ठीक पिछली तिमाही से 3.67% अंक घट कर केवल 4.6% रह गया।
3. शुद्ध लाभ तिमाही-दर-तिमाही 62.2% घट कर 441 करोड़ रुपये पर आ गया।
4. 2022-23 की अनुमानित प्रति शेयर आय (ईपीएस) पर पीई अनुपात टाटा मोटर्स के 7.5 और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के 19.3 की तुलना में मारुति के लिए 31.3 पर है।
5. मारुति का 12 महीने का लक्ष्य भाव 6,400 रुपये (वर्तमान मूल्य 7,150 रुपये), निवेश घटाने (रिड्यूस) की सलाह। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख