शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) के मुनाफे में गिरावट, एनआईआई में बढ़त

आवासीय वित्त (हाउसिंग फाइनेंस) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एचडीएफसी (HDFC) के तिमाही शुद्ध लाभ में हल्की गिरावट आयी है, पर इसके ये तिमाही नतीजे बाजार के अनुमानों से कुछ बेहतर हैं। प्रस्तुत हैं इन तिमाही नतीजों की मुख्य बातों के पंचसूत्र :

1. 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन शुद्ध लाभ (Net Profit) 3,000.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 3,051.5 करोड़ रुपये से 1.7% कम है।
2. कुल कामकाजी आय (revenue from operations) 10.45% घट कर 11,657.47 करोड़ रुपये रही।
3. शुद्ध ब्याज आय (net interest income) या एनआईआई (NII) 22% बढ़ कर 4,146.7 करोड़ रुपये पर पहुँची।
4. शुद्ध ब्याज मार्जिन (Net interest margin) या एनआईएम (NIM) बीती तिमाही में 3.7% पर रहा।
5. व्यक्तिगत ऋण वितरण में पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 181% की जबरदस्त वृद्धि हुई है।
(शेयर मंथन, 02 अगस्त 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख