शेयर मंथन में खोजें

बाजार अनुमानों से कमजोर रहा भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का तिमाही मुनाफा

दिग्गज दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घाटे से मुनाफे में लौटने में सफलता मिली है। उसका मुनाफा बाजार अनुमानों से कुछ कमजोर रहा है, पर आमदनी अनुमानों से बेहतर है। प्रस्तुत हैं भारती एयरटेल के तिमाही नतीजों की मुख्य बातों के पंचसूत्र :

1. 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ (विशेष मदों को हटा कर) 284 करोड़ रुपये का रहा, जबकि 2020-21 की पहली तिमाही में इसे 15,933 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। ठीक पिछली तिमाही की तुलना में यह शुद्ध लाभ 62.7% कम है।
2. कंपनी की तिमाही आमदनी 26,854 करोड़ रुपये रही। इसमें साल-दर-साल 21.2% और तिमाही-दर-तिमाही 4.3% की वृद्धि हुई।
3. एबिटा मार्जिन तिमाही-दर-तिमाही 48.9% से सुधर कर 49.1% का रहा। साल-दर-साल इसमें 5.67% अंक का सुधार हुआ।
4. मोबाइल ग्राहकों से इसकी औसत मासिक आय (एआरपीयू) पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 138 रुपये और ठीक पिछली तिमाही के 145 रुपये से बढ़ कर 146 रुपये हो गयी।
5. कंपनी के भारतीय कारोबार की आय समतुल्य आधार (comparable basis) पर साल-दर-साल 19.2% बढ़ी। अफ्रीकी कारोबार की आय नियत मुद्रा (Constant Currency) आधार पर 33.1% बढ़ी।
(शेयर मंथन, 03 अगस्त 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख