शेयर मंथन में खोजें

बाजार रिकॉर्ड ऊँचाई पर, लेकिन मँझोले शेयर ठंडे : कुणाल सरावगी

इक्विटी रश के सीईओ कुणाल सरावगी के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊँचाई पर होने के बावजूद निवेशकों में उस तरह की खुशी नहीं है, क्योंकि छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी नहीं है।

सरावगी का कहना है कि बहुत ही चुनिंदा शेयरों में तेजी है जिसके चलते मुख्य सूचकांक तो ऊपर है, लेकिन आम जनता के हाथों में जो शेयर हैं उनमें तेजी देखने को नहीं मिल रही है। मँझोले शेयरों के सूचकांक तो शिखर से 16-17% नीचे चल रहे हैं।
तो आखिर क्या कारण है कि छोटे निवेशकों को बाजार की इस तेजी का पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है। उन्हें क्या सुधार करना चाहिए अपनी निवेश रणनीति में? देखें कुणाल सरावगी से निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

">

(शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख