गुजरात स्टेट पेट्रोनेट के मुनाफे में 9% की वृद्धि
गुजरात स्टेट पेट्रोनेट के मुनाफे में 9% की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में कंपनी का मुनाफा 27.64 करोड़ रुपये रहा है, जबकि साल 2007 की इसी तिमाही के दौरान कंपनी को 25.19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी भी बढ़ी है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2008 में कंपनी की कुल आय 123.28 करोड़ रुपये रही है, जबकि दिसंबर तिमाही 2007 में यह 120.25 करोड़ रुपये रही थी।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.
मेतास इन्फ्रा के शेयरों के पिटने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार अठारह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। खबर है कि उड़ीसा में प्रस्तावित 1050 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना में मेतास इन्फ्रा के संयुक्त उपक्रम के साझेदार केवीके एनर्जी ने इसकी 25.5% हिस्सेदारी खरीद ली है। इस तरह मेतास इन्फ्रा इस परियोजना से बाहर हो गया।