शेयर मंथन में खोजें

एस्सार ऑयल को 1230 करोड़ का घाटा

तेल-गैस क्षेत्र की कंपनी एस्सार ऑयल को अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 1230 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसे 14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है और 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में 8427 करोड़ रुपये रही है।

 31 दिसंबर 2007 को समाप्त तिमाही में एस्सार ऑयल की आमदनी 150 करोड़ रुपये रही थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 70.10 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 12.21 बजे 2.1% की कमजोरी के साथ 72.50 रुपये पर है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख