शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस गिरा, एशिया में कमजोरी

अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी गिरावट का क्रम जारी रहा और एक दिन पहले 226 अंकों का नुकसान उठाने वाला डॉव जोंस शुक्रवार को भी 148 अंक फिसल गया। इस तरह जनवरी 2009 में इसे 8.8% से अधिक की गिरावट झेलनी पड़ी। आज सोमवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में भी कमजोरी दिख रही है।  अमेरिकी वाणिज्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2008 की चौथी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था 3.8% सिकुड़ गयी।

 गौरतलब है कि तीसरी तिमाही में इसमें 0.5% की कमजोरी दर्ज की गयी थी। ऐसे संकेत आये कि अमेरिकी प्रशासन इसकी अधिक लागत की वजह से बैड बैंक बनाने की अपनी योजना पर फिर से विचार कर सकता है। प्रॉक्टर एंड गैंबल ने इस पूरे साल के लिए अपनी आमदनी के अनुमान को कम कर दिया है। 2008 की चौथी तिमाही में इसकी बिक्री में 3% की गिरावट आयी है। होंडा मोटर्स ने साल 2009 के लिए अपनी आमदनी के अनुमान में आधे से अधिक की कमी कर दी है। इस बीच नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 0.24 डॉलर चढ़ कर 41.68 डॉलर प्रति बैरल पर रही।
आज सोमवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख दिख रहा है। हैंग सेंग में 2.3% से अधिक कमजोरी है। निक्केई, स्ट्रेट्स टाइम्स, शंघाई कंपोजिट और जकार्ता कंपोजिट में 1% से कम गिरावट है। हालांकि कॉस्पी और ताइवान वेटेड हरे निशान में हैं, लेकिन इनकी बढ़त 1% से कम है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा शुक्रवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 40-45 अंक नीचे 2835-40 के आसपास चल रहा है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!